Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारत ने कनाडा में एक जांच आयोग में ट्रूडो के बयान का खंडन करते हुए दोहराया, संबंधों में हुआ नुकसान

91
Tour And Travels

नई दिल्ली
भारत ने कनाडा में एक जांच आयोग में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान का खंडन करते हुए दोहराया है कि उनकी सरकार ने भारतीय राजनयिकों के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं दिए हैं और इस मामले की वजह से भारत कनाडा संबंधों को जो नुकसान हुआ है, उसकी जिम्मेदारी सिर्फ श्री ट्रूडो पर है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जांच आयोग में श्री ट्रूडो के बयान को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “आज हमने जो सुना है, वह केवल उस बात की पुष्टि करता है, जो हम लगातार कहते आ रहे हैं। कनाडा ने भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के समर्थन में हमें कोई भी सबूत पेश नहीं किया है।”
श्री जायसवाल ने कहा, “इस नुकसान की जिम्मेदारी इस तरह के गैर जिम्मेदाराना एवं अभिमानी व्यवहार की है। भारत-कनाडा संबंधों में जिस तरह का व्यवहार खराब हुआ है, उसका सारा दोष अकेले प्रधानमंत्री ट्रूडो पर है।”