Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बांग्लादेश में भारत-बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत

310
Tour And Travels

भारत-बांग्लादेश के बीच चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के भाग के रूप में, 05 जून से 16 जून 2022 तक बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन पर एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “पूर्व सम्प्रति-X” का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यास सम्प्रति दोनों देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग है, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और सहयोग को मजबूती प्रदान करना और व्यापक बनाना है। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करना और एक-दूसरे के सामरिक अभ्यास और परिचालन तकनीकों को समझना है। इस अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजिमेंट का एक बटालियन कर रहा है और यह दल 4 जून 2022 को अभ्यास स्थल के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुआ।

संयुक्त सैन्य अभ्यास “पूर्व सम्प्रति-X” के दौरान, दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के अंतर्गत आतंकवाद, मानवीय सहायता और आपदा राहत और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के कई परिदृश्यों में अपनी विशेषज्ञता आपस में साझा करेंगी। अभ्यास कार्यक्रम का संचालन इस प्रकार से किया गया है कि इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी शुरूआत में एक-दूसरे की संगठनात्मक संरचना और सामरिक अभ्यास से परिचित हो सकें। जैसे-जैसे यह अभ्यास आगे बढ़ेगा, संयुक्त सामरिक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोनों दलों द्वारा संयुक्त युद्ध अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास एक फाइनल वैलिडेशन अभ्यास के साथ समाप्त होगा, जिसमें दोनों सेनाओं के सैनिक संयुक्त रूप से एक काल्पनिक वातावरण में आतंकवाद विरोधी अभियान का अभ्यास करेंगे।

सामरिक स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं को आपस में साझा करने और एक-दूसरे के बारे में जानने अलावा, यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूती प्रदान करने का एक अवसर है। इस अभ्यास से दोनों देश की सेनाओं को एक-दूसरे के व्यापक अनुभव से लाभ प्राप्त होगा, जिससे इस क्षेत्र में और ज्यादा शांति और स्थिरता स्थापित करने में योगदान प्राप्त होगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-06-05at3.42.44PMUCTQ.jpeg