Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान-अलवर में सियार ने महिला को 20 मीटर तक घसीटकर कई जगह नोचा

38
Tour And Travels

अलवर.

अलवर के कठूमर क्षेत्र के गांव काटवाडी में चलती बाइक पर झपट्टा मार कर एक सियार ने महिला पर हमला कर दिया। सियार उस महिला करीब को 20 मीटर तक घसीट कर ले गया। सियार ने महिला को जगह-जगह से नोच लिया। इतना ही नहीं पास ही में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने सियार को मार मारकर उक्त महिला को छुड़ाया, जिसने महिला के गाल व सर व हाथ पैरों में नोच लिया था।

महिला को पहले जटवाड़ा सीएचसी लेकर गए, फिर वहां से गंज खेरली रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टर ने अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कठूमर के भट्ट का बांस निवासी तारा देवी उम्र 55 साल पड़ोसी गांव के ठेकेदार के साथ बाइक पर बैठकर सुबह करीब 9:00 बजे मजदूरी के लिए जा रही थी। तभी खटवाड़ी गांव के पास चलती बाइक पर सियार ने हमला कर दिया। महिला ने बताया कि सियार उसे करीब 20 मीटर तक घसीट के ले गया। पास के खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से उसको बचाया, लेकिन उसको सियार ने जगह-जगह से नोच दिया था। महिला का कहना है कि जिस तरीके से सियार ने हमला किया था, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह पागल हो गया। यह सियार आबादी क्षेत्र में आया कहां से इसका भी कोई पता नहीं चल सका है। इस सियार को जल्दी ही नही पकड़ा गया तो यह गांव वालों के लिए भी आफत बन सकता है।