Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर पुलिस काम कर रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है

28
Tour And Travels

जालंधर
एक तरफ पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर पुलिस काम कर रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। बीती देर रात मकसूदां थाने के बाहर एक युवती नशे की हालत में झूमती मिली। देर रात सड़क पर नशे में धुत इस लड़की की वीडियो देखते ही देखते वायरल भी हो गई।

फिलहाल पुलिस के पास ऐसा कोई मामला नहीं पहुंचा है लेकिन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की शराब नहीं बल्कि ड्रग के नशे में थी। वह रोड से निकल रहे लोगों को हाथ हिला कर रोकने की कोशिश भी कर रही थी लेकिन उसकी हालत को देख कर किसी भी व्यक्ति ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ आगे जाकर लड़की गिरी भी लेकिन खुद ही सम्भल कर फिर से खड़ी हुई और आगे चली गई।

इससे साफ है कि अभी भी शहर में गुपचुप तरीके से नशा बेचा जा रहा है। पुलिस अपनी तरफ से तो नहीं खिलाफ पूरी कार्रवाई करने में जुटी हुई है लेकिन यह वीडियो जिस तरह से दिखाई दी, उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि जालंधर की जड़ों में नशा पहुंच चुका है।