Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नूंह में मनचलों को लड़कियों से छेड़खानी करना भारी पड़ी, पहले लोगों ने जमकर की पिटाई, फिर मुंडवाया सिर

18
Tour And Travels

नूंह
नूंह में मनचलों को लड़कियों से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। जहां गांव वालों ने दो मनचलों को पकड़कर पहले उनकी पिटाई की फिर उनके सिर के बाल काट दिए। साथ ही उसके गले में गोबर के उपले डाल दिए।  

जानकारी के मुताबिक गांव मंडारका में 2 युवक काफी दिनों से लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। दोनों युवक घर आकर लड़कियों को पर्चियां फेंक कर परेशान कर रहे थे। कई बार लड़कियों के परिजनों ने आरोपियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। दोनों युवक पड़ोस के ही गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार दोनों युवकों को चेतावनी भी दी गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा
बुधवार को दोनों युवक गांव में फिर से आ गए, जहां पर्ची फेंकते हुए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की गई। बाद में दोनों के सिर मुंडवाकर उनके गले में गोबर के उपले लटका दिए गए। इस दौरान दोनों युवकों से पर्चियां भी बरामद हुईं। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल-112 नंबर पर कॉल की। दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया।