Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नालंदा में बदमाशों ने छत पर सो रहे बुजुर्ग पर बरसाई गोलियाँ

25
Tour And Travels

नालंदा

बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। दरअसल यहां घर की छत पर सो रहे एक शख्स को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। वहीं इस घटना ने इलाके में तनाव तथा दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हिलसा थाना के धर्मपुर गांव की है। मृतक शख्स की पहचान 75 वर्षीय सुरेश यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुरेश यादव मंगलवार रात छत पर सो रहे थे। तभी बदमाश पीछे से सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और सुरेश यादव को गोलियों से भून डाला। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है किसी पुराने विवाद को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के बेटे ने गांव के ही शख्स पर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है।