Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने 25 लाख नौकरी और किसानों की कर्जमाफी का लिया संकल्प

41
Tour And Travels

मुंबई.

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

संकल्प पत्र में क्या कुछ –
0- युवाओं के लिए 25 लाख नई नौकरियों का वादा
0- महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा
0- किसानों का कर्ज माफ करने का वादा
0- किसानों के लिए भावांतर योजना लाएगी
0- वृद्ध पेंशन योजना- सीमा 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी
0- स्कील सेंटर खोले जाएंगे

भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए भाजपा का चुनाव संकल्प पत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा है।

कब होने हैं चुनाव?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं और सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 122, शिवसेना को 63 और कांग्रेस को 42 सीटें मिली थीं।