Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में शीतला माता धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

57
Tour And Travels

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मां शीतला धाम कड़ा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज जिले के थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी 13 लोग एक वाहन से मां शीतला धाम कड़ा दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय श्रद्धालुओं के वाहन में टक्कर मार दी, जिससे अमरनाथ (40) तथा दिनेश (36) की मौके पर ही मौत हो गयी।

श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों को हिरासत में लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।