Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड में सास ने बहू और खुद को कमरे में बंद करके लगा ली आग, सास की मौत

32
Tour And Travels

झारखंड    

शराब पीने को लेकर सास-बहू में झगड़ा हो गया। इसके बाद सास ने बहू और खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। आग में झुलसने के बाद दोनों गंभीर रुप से घायल हो गईं. दोनों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। ये हैरान करने वाला मामला झारखंड के दुमका  जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के भुईभंगा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, अधेड़ उम्र की सास रानी पहाड़िन शारब पीने के आदी थी। इसे लेकर उसकी बहू सुंदरी देवी अक्सर मना करती थी। शराब को लेकर सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना वाले दिन (विगत मंगलवार) भी सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर सास ने बहू और खुद को एक कमरे में बंद करके आग लगा ली। आग में झुलसने के बाद दोनों गंभीर रुप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान सास की मौत हो गई।

इस घटना में सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए दुमका जिला के ही फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सास रानी पहाड़िन की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी बहू जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

मृतक सास के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। घटना के वक्त मृतक सास के तीनों बेटे घर से बाहर मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। मामले की जानकारी मृतक के बेटों को भी दे दी गई है। पूरे मामले में काठीकुंड थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।