Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हल्द्वानी में नौकरानी ने डॉक्टर दम्पति के घर से चुराये लाखों रूपये, हिडन कैमरे में कैद हुई सारी करतूत

269
Tour And Travels

देहरादून , 01अगस्त।हल्द्वानी में निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपती ने एक महिला की तंगहाली पर उसे अपने घर पर काम पर रखा, लेकिन वह डाक्टर की कमाई पर हाथ साफ कर लखपति बन गई। तीन साल में उसने डाक्टर के घर 10.77 लाख रुपये चोरी कर लिए। शनिवार को 7500 रुपये चोरी करते समय वह हैंडी कैम से बेनकाब हो गई। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कृष्णा कुंज, नैनीताल रोड निवासी डा. राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने अपने घर पर काम करने के लिए कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी मधु को रखा था। उसका मासिक वेतन 3500 के बाद 4500 रुपये कर दिया गया था।

वर्ष 2022 से उनके घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। 22 जुलाई को अलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे। 25 जुलाई को रुपये गिने तो 4.70 लाख रुपये कम थे। नौकरानी पर शक होने पर उन्होंने अलमारी में हैंडी कैम रिकार्डिंग मोड पर रख लिया।