Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार-वैशाली में बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों को मारी गोली

61
Tour And Travels

वैशाली.

वैशाली में दो भाइयों को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। परिवार वालों ने घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल भर्ती कराया। सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। दोनों युवक को पैर में गोली मारी गई है। डॉक्टर के मुताबिक दोनों युवक खतरे से बाहर बताया गया।

घायल युवक कंचनपुर निवासी दुलार महतो के पुत्र सुनील महतो एवं सागर महतो पुत्र पंकज कुमार बताया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों भाई घर के पास खड़ा था। पड़ोस के लोग से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचकर दोनों भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। फिलहाल परिवार के लोग घायल का इलाज करने में जुटे हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।