Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब के लिए अहम खबर सामने आ रही, नहीं होगी पंजाब के वाहन चालकों की एंट्री

29
Tour And Travels

चंडीगढ़
पंजाब के लिए अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, इनैलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने पानी के मुद्दे पर कहा कि अगर 25 मई तक पानी नहीं मिला तो हम हरियाणा-पंजाब के जो बॉर्डर है वहां से पंजाब के किसी भी सरकारी वाहन को गुजरने नहीं देंगे। यह एक दिन के लिए होगा। अगर फिर भी पानी नहीं मिलता तो इसे आगे बढ़ाएंगे। हमें अगर जरूरत पड़ी तो हम पंजाब का हर वाहन रोकेंगे।

पंजाब के वाहन हरियाणा में आते-जाते हैं, जब वे हमारा पानी रोक सकते हैं तो हम उनके वाहन रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की कमजोर सरकार है और दिल्ली में बैठे लोग इसे चला रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब  सैनी ने कई बार कहा कि हम पानी लेकर रहेंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने वाहवाही लेने के लिए हमारा पानी कम कर दिया है।

जब एक चीफ इंजीनियर वहां गया तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया। राष्ट्रीय पार्टियां हरियाणा में दोहरी राजनीति करती है। इनके बयान में अलग और हरियाणा में अलग है। अगर प्रदेश के लोग पानी की कमी से परेशान होंगे तो इनैलो हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठ सकती, हम राज्यपाल से मिलेंगे और उनके सामने यह मांग उठाएंगे कि वह सरकार पर दबाव बनाएं और हरियाणा को पानी दिलाएं।