Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

केस करना है तो कर दो, वैसे भी कोई कसर छोड़ी है क्या, जेल भेज दिया, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे: केजरीवाल

43
Tour And Travels

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हरियाणा सरकार पर यमुना के रास्ते दिल्ली आने वाले पानी में जहर मिलाने का दावा कर रहे हैं। उनका दावा है कि दिल्ली की जनता बीजेपी को वोट नहीं कर रही इसलिए हरियाणा की भाजपा सरकार अब इस तरह की साजिश रच रही है। खबर थी कि इस मामले को लेकर हरियणा के सीएम नायब सिंह सैनी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस कर सकते हैं। अब इस पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि केस करना है तो कर दो। वैसे भी कोई कसर छोड़ी है क्या। जेल भेज दिया, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे।

उन्होंने कहा, सैनी साहब पानी के ऊपर राजनीति ना करें। पाप चढ़ेगा तुमको। लोगों की बद्दुआएं लगेंगी। उन्होंने कहा, मुझे डरा रहे हैं कि केस करेंगे। कर दो केस। केस करने में कोई कसर छोड़ रखी है क्या। जेल भेज दिया, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे। दिल्ली की जनता के पानी में जहर मिलाओगे और केजरीवाल आवाज उठाएगा तो तुम डराओगे कि केस कर देंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की जनता को मरने नहीं दूंगा मैं। दिल्ली के लोगों को जहर वाला पानी नहीं पिलाऊंगा। बीजेपी अपनी गंदी राजनीति से बाज आ जाए। उन्होंने कहा, सैनी साहब, हमें केस से डराने की कोशिश मत करो। अपनी पार्टी को समझाओ और साफ पानी छोड़ो।

सीएम नायब सिंह सैनी ने क्या कहा था?
सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से यमुना में जहर मिलाने के उनके दावे पर माफी मांगने के लिए कहा कहा था। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल माफी मांगे वरना उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

सीएम सैनी ने कहा ने कहा कि झूठे और घृणित बयानों के लिए केजरीवाल को तुरंत हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, वरना हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। सैनी ने कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यमुना नदी को पूजने वाले लोग भला नदी के पानी में जहर क्यों मिलाएंगे। केजरीवाल ने खुद 28 नाले यमुना में डाल दिए और सोचा कि हरियाणा पर आरोप लगाकर बच जाऊंगा।