Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान के 13 जिलों में बारिश नहीं हुई तो होगा जलसंकट और बांध भी खाली

146
Tour And Travels

जयपुर.

राजस्थान में मानसून को एंट्री लिए एक महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है लेकिन बड़े बांधों में पानी की आवक नहीं हो रही है। गत वर्ष से तुलना करें तो 29 जुलाई 2023 तक  63.43 प्रतिशत बांध भरे हुए थे। जबकि 29 जुलाई 2024 की स्थिति में बांधों में 32.55 प्रतिशत ही पानी शेष बचा है। इनमें प्रदेश के 22 बड़े बांधों में आज की स्थिति में 4118 एमक्यूएम पानी शेष है, जो उनकी कुल क्षमता 8104 एमक्यूएम का लगभग 51 प्रतिशत है।

वहीं 4.25 एमम्यूएम से अधिक क्षमता वाले 261 बांधों में एक चौथाई से भी कम पानी शेष है। इन बांधों की कुल क्षमता 3972 एमक्यूएम है, जबकि इनमें 967 एमक्यूएम पानी ही शेष है। इनके अलावा 4.25 एमक्यूएम से कम क्षमता वाले 408 बांधों में तो मात्र 16 प्रतिशत पानी ही बचा है।

इन जिलों में औसत से कम वर्षा (आंकड़े मिलिमीटर में) –
अजमेर-  सामान्य वर्षा का स्तर 205.16 , वास्तवित वर्षा अब तक 157.91
बांसवाड़ा- सामान्य वर्षा का स्तर 377.56 , वास्तवित वर्षा अब तक 302.43
डूंगरपुर- सामान्य वर्षा का स्तर 324.36 , वास्तवित वर्षा अब तक 245.56
प्रतापगढ़- सामान्य वर्षा का स्तर 382.99 , वास्तवित वर्षा अब तक 250.64
जयपुर- सामान्य वर्षा का स्तर 270.37 , वास्तवित वर्षा अब तक 190.67
बालोतरा- सामान्य वर्षा का स्तर 137.01 , वास्तवित वर्षा अब तक 108.56
जोधपुर- सामान्य वर्षा का स्तर 159.87 , वास्तवित वर्षा अब तक 99.70
जोधपुर ग्रामीण- सामान्य वर्षा का स्तर 155.85 , वास्तवित वर्षा अब तक 123.13
जालौर- सामान्य वर्षा का स्तर 201.53 , वास्तवित वर्षा अब तक 128.17
पाली- सामान्य वर्षा का स्तर 231.83 , वास्तवित वर्षा अब तक 162.55
सांचौर- सामान्य वर्षा का स्तर 198.60 , वास्तवित वर्षा अब तक 119.00
सिरोही- सामान्य वर्षा का स्तर 358.21 , वास्तवित वर्षा अब तक 214.04
सलूंबर- सामान्य वर्षा का स्तर 277.57 , वास्तवित वर्षा अब तक 154.60