Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में चल समारोह के साथ तड़के तक किया प्रतिमाओं का विसर्जन

49
Tour And Travels

चित्तौड़गढ़.

गणेश वंदना में चित्तौड़गढ़ शहर झूम उठा। इसमें आखरी प्रतिमा का विसर्जन बुधवार तड़के पांच बजे हुआ। इसके बाद करीब 20 घंटे से लगातार कानून व्यवस्था की ड्यूटी संभाले पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी प्रतिमा विसर्जन तक पुलिस कंट्रोल रूम पर जमे रहे।इस दौरान निकाले जुलूस में पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में डूबा दिखाई दिया।

जानकारी में सामने आया कि राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुवे। वैसे तो मंगलवार को अनंत चतुर्दशी का त्यौहार था। लेकिन चित्तौड़गढ़ में 23 गणपति झांकी को प्रशासन की और से लाइसेंस जारी होता है और ये ही शाम को जुलूस निकालते हैं। ऐसे में मंगलवार रात निकाले जुलूस में करीब 80 लोगों की भागीदारी देखी गई। इस जुलूस में युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य का आनन्द लिया। गंभीरी नदी पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वैसे तो करीब 5 हजार छोटी बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। वहीं लाइसेंस वाली झांकियों का मुख्य चल समारोह जुलूस रात 8 बजे शुरू हुआ जो, बुधवार तड़के पांच बजे तक चला। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। गणपति के भक्तों की ओर से भी घरों में भी गणपति स्थापना की गई। इसकी मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन शहर की प्रमुख गंभीरी नदी में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन भी हुआ। इसमें दोपहर से ही गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन शुरू हो गए। लाइसेंस धारी गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात्रि होगा। इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने गंभीरी नदी के तट पर सिविल डिफेंस और नगर परिषद की टीमें लगाई गई थी। जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी भी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखे रहे और पुलिस कंट्रोल रूम मौजूद रहे। जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखा।

अन्नदान का बड़ा महत्व, 50 हजार का महाप्रसाद, 4 टन लड्डू वितरण
अनंत चतुर्दशी पर अन्नदान का भी बड़ा महत्व है। यही कारण है कि कुछ वर्षों से शहर में निकलने वाले जुलूस को लेकर श्रद्धालुओं के साथ ही चित्तौड़गढ़ विधायक की और से बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाता है। चित्तौड़ महोत्सव समिति के बैनर तले 50 हजार लोगों के लिए महाप्रसाद बना भोजन कराया। वहीं चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की और से करीब 4 टन वजनी 90 हजार लड्डुओं का वितरण हुआ। विधायक की और से यह आयोजन करीब 14 साल से जारी है, जब आक्या केंद्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन थे।