Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

IAS तपस्या सिंह परिहार को शिक्षक का रिश्वत देना पड़ा महंगा

93
Tour And Travels

नई दिल्ली, 31 जनवरी। सस्पेंड शिक्षक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है,इस वजह से 50हजार का डोनेशन राम मंदिर के नाम से देने पहुंचा था

छतरपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर IAS तपस्या सिंह परिहार को शिक्षक विशाल अस्थाना के द्वारा रिश्वत देना पड़ा महंगा,यह मामला छतरपुर जिले के जिला पंचायत का है जिसमें चुनाव के समय ड्यूटी न करने के मामले में बिजावर जनपद पंचायत के ग्राम कूपी में यह शिक्षक माध्यमिक शाला में पदस्थ था जिसकी वजह से समय पर काम न करने की वजह से जिला पंचायत सीईओ तपस्या सिंह परिहार ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था इस मामले में आज जिला पंचायत छतरपुर कार्यालय में जब तपस्या सिंह परिहार अपने कार्यालय में बैठी हुई थी इस समय एक आवेदन लेकर गया उसके साथ एक लिफाफा भी लिए था तो उसने CEO मैडम को 50,000 की रिश्वत देने का पेशकश की, लेकिन मैडम ने इनकार करते हुए कोतवाली टीआई को फोन किया और पुलिस को बुला लिया जिसकी वजह से पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर मामले की पूंछताछ कर रहे हैं।