Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

294
Tour And Travels

वाराणसी, 4अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में फूलपुर थाना क्षेत्र में आज यानी बुधवार 4 अक्टूबर की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां के करखियाव में अर्टिगा कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई और इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना आज सुबह 7 बजे हुई. कार में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ 3 वर्ष के एक मासूम बच्चे की जान बची, बाकी सभी इस हादसे का शिकार हो गए.

बच्चे का इलाज वाराणसी के सरकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है और अब उसकी हालत ठीक है, उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

अर्टिगा में यह पूरा परिवार बनारस में काशी दर्शन के बाद जौनपुर जा रहा था. इस सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल मासूम के उपचार के निर्देश दिए हैं.