Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण एक्सीडेंट, ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 10 की मौत

120
Tour And Travels

नई दिल्ली, 18अप्रैल। गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेलर के पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी. इस हादसे में कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही 108 की दो एंबुलेंस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, साथ ही एक्सप्रेस हाईवे गश्ती दल भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया. हादसे होने के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस अधिकारी खुलवाने के लिए प्रयासों कर रही है.