Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बुधनी के बांद्राबांध में तेज रफ्तार कार पलटी, दो की मौत, दो घायल

70
Tour And Travels

सीहोर
जिले के बुधनी के बांद्राबांध में तेज रफ्तार कार पलट गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद बुधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार के लिए नर्मदा पुरम अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार तड़के चार बजे हुए इस सड़क हादसे की सूचना अनेक राहगीरों ने पुलिस को दी। शाहगंज थाना पुलिस और बुधनी थाना पुलिस में क्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति रही। वरिष्ठ अधिकारियों को जब घटना की जानकारी मिली तो ज्ञात हुआ की घटना स्थल बुधनी थाना क्षेत्र में है।
 
बताया गया है कि बुधनी के बांद्राबांन में भोर चार बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो चुकी है, वहीं दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों का नर्मदापुरम में इलाज जारी है। मामले में बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि घटना देर रात को हुई है। तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल नर्मदापुरम भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जतिन चौहान और वैभव साहू के रूप में हुई है। वहीं एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि घटना बुधनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है, घायलों को नर्मदापुरम अस्पताल भिजवाया गया है।