Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हेमा मालिनी ने घर पर किया हवन, कहा- इससे प्राकृतिक वातावरण शुद्ध होता है

57
Tour And Travels

मथुरा, 05 मई (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर शनिवार को सांसद एवं सिनेस्टार हेमा मालिनी ने अपने मुम्बई स्थित आवास पर मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों से हवन करने की अपील की। उनका मानना है कि प्रत्येक दिन सुबह शाम हवन करने से वातावरण तो स्वच्छ होता ही है, मन को भी सुकून महसूस होता है।

हेमामालिनी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए ’विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर हवन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर पर हवन करना हानिकारक नहीं है बल्कि परिवार का माहौल और प्राकृतिक वातावरण को शुद्ध करता है। हवन सामग्री के तौर पर नीम के पत्ते, हवन सामग्री, लौंग, कपूर, चीनी, सुगंध दायक सामग्री से हवन किया जा सकता है।

शनिवार को जारी वीडियो में सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम घर पर पूजा-पाठ करने के बाद वह हवन जरूर करती हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश में प्राचीन काल से ही हवन करने की परंपरा प्रारंभ से चली आ रही है। हवन करने से प्राकृतिक वातावरण शुद्ध रहता है। सभी समुदाय के लोगों को हवन करना चाहिए। पिछले डेढ़ वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना काल की आपदा से प्रकृति में हानिकारक वातावरण बन रहा है। परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ मिलकर प्रकृति को सुंदर और शुद्ध बनाने के लिए घर पर हवन करना जरूरी है। इससे प्रकृति हमेशा से मनुष्य के लिए लाभदायक बनी रहती है।