Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हत्या की कोशिश की पांच वारदातों में शामिल बदमाश समेत पांच आरोपित पकड़े

158
Tour And Travels

नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस ने हथियारों के बल पर चोरी के वाहनों पर वारदातें करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं।
डीसीपी ऊषा रंगनानी ने बताया कि वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस इलाके में गश्त कर रह थी। जिनको देखकर दिनेश ने भागने की कोशिश की थी। जिसका पीछा कर सब दबोच लिया। आरोपित के कब्जे से पिस्तौल,पांच कारतूस और छिड़ी की स्कूटी जब्त की। आरोपित पांच हत्या की कोशिश समेत आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुका है। महेंद्रा पार्क पुलिस को सूचना मिली दो हथियारबंद बदमाश ए ब्लॉक मार्किट में किसी वारदात को अंजाम देने आएंगे,जिनके पास हथियार भी होंगे। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। रवि चौहान उर्फ अंकित और दीपक उर्फ प्रथम को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से बाइक और पिस्तौल जब्त की। जबकि मौर्या एन्क्लेव पुलिस ने गश्त करते हुए इलाके से निकेश उर्फ निक्कू को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित तीन वारदातों में शामिल रहा है।