Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ग्रीन शुल्क की अनिवार्यता – उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

28
Tour And Travels

जयपुर
उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने मंगलवार को विधान सभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा वाहनों पर ग्रीन शुल्क पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लिया जाता है। यह शुल्क राज्य के सभी पंजीकृत वाहनों पर लागू है। उन्होंने बताया कि इस शुल्क का भार किसान वर्ग पर अत्यंत कम है।

उपमुख्यमंत्री ने शून्य काल के दौरान सदन के सदस्य श्री केसाराम चौधरी द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए प्रश्न पर जवाब दिया। उन्होंने पुराने ट्रैक्टर पर टैक्स कम करने एवं प्रतिमाह पेनल्टी माफ करने के संबंध में कहा कि यह पेनल्टी वाहनों का समय पर पंजीकरण कराने के लिए लगाई जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा पेनल्टी व टैक्स कम करने के निर्देश केंद्र सरकार द्वारा जारी अग्रिम आदेशों की अनुपालना में ही किए जा सकेंगे।