Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भाजपा द्वारा तीसरी बार जीत हासिल करने की खुशी में आभार यात्रा निकली, कहा- जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी

28
Tour And Travels

कोडरमा
झारखंड के कोडरमा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई है। कोडरमा से भाजपा द्वारा तीसरी बार जीत हासिल करने की खुशी में नवनिर्वाचित विधायक डॉ नीरा यादव के नेतृत्व में आभार यात्रा निकली गई।

वहीं इस दौरान नीरा यादव ने कोडरमा विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लगातार तीसरी बार जीताने के लिए कोडरमा की जनता का आभार प्रकट किया है। साथ ही जगह-जगह लोगों ने डॉ नीरा का स्वागत किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांट कर खुशी जाहिर की।

नीरा यादव ने कहा कि लगातार दस सालों से कोडरमा की जनता की सेवा करती आ रही है और इसी का परिणाम हैं कि कोडरमा की जनता ने उनपर फिर से भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वह कोडरमा की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी और जिले में अमन-शांति कायम रखेंगी। आभार यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और डॉ नीरा यादव के समर्थक उपस्थित थे। बता दें कि नीरा यादव का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुभाष यादव के साथ मुकाबला था। जिसको भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने 5815 वोटों के अंतर से हराया।