Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा- भारत योग की संस्कृति से जुड़ा राष्ट्र है

57
Tour And Travels

जयपुर
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत योग की संस्कृति से जुड़ा राष्ट्र है।  उन्होंने कहा कि योग और फागुन महोत्सव की तर्ज पर शिक्षा महोत्सव भी आयोजित किया जाए। राज्यपाल शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर, जयपुर और क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग साधक सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 1611 मिनट का अनवरत योग कर  विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में महती भूमिका निभाने वाले योगाचार्य, योग प्रशिक्षकों और योग प्रेरकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी को योगिक दिनचर्या अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह किसी और के लिए नहीं, हमारे अपने स्वस्थ जीवन और सौ साल तक स्वस्थ जीने के लिए जरूरी है।

समारोह में राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़,  सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, नगर निगम ग्रेटर महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर और क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक श्री मेघ सिंह ने भी योग संस्कृति के प्रसार का आह्वान किया।