Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकरण सीमा को बढ़ाया

50
Tour And Travels

पंचकूला
अंबाला सेना भर्ती कार्यालय ने भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकरण की समय सीमा को बढ़ा दिया है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में प्रदेश में अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों की सेना की सेवाअवधि के बाद भी नौकरी सुनिश्चित किए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा हरियाणा में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवागमन व अन्य प्रकार की विशेष सुविधाएं भी दी जाती रही हैं।

बता दें कि पहले पंजीकरण के लिए पोर्टल 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खोला गया था, वहीं अब पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दी गई है। हरियाणा के छह जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवार और हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं