Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आज सोने की कीमत में तेजी, चांदी में गिरावट

78
Tour And Travels

नई दिल्ली,15जुलाई।सोने की कीमतों में आज यानी 15 जुलाई को मामूली तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 49 रुपए चढ़कर 72,713 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 72,664 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

हालांकि, चांदी की कीमतों में आज गिरावट है। एक किलो चांदी 362 रुपए फिसलकर 91,465 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 91,827 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,790 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,640 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,640 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,020 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,690 रुपए है।