Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आज से लोगों की जेब पर एक और बोझ पड़ गया, महंगा हो गया सफर, बढ़ाया गया टोल टैक्स

33
Tour And Travels

हरियाणा
आज एक अप्रैल से लोगों की जेब पर एक और बोझ पड़ गया है। सरकार ने टोल के रेट बढ़ा दिए है जिससे हलके से भारी वाहन चालकों पर बोझ बढ़ गया है। अब प्रदेश में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चलना आज से महंगा हो गया है। 1 अप्रैल से टोल टैक्स 5 से 25 रुपए तक बढ़ गया है।

बता दें कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार समेत 12 जिलों में करीब 24 टोल हैं, जहां टोल के रेट बढ़ाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से हर साल ही 1 अप्रैल से रेटों में बढ़ौतरी होती है। वाहन चालकों को नए रेटों की जानकारी को लेकर कोई परेशानी न हो। इसलिए नई रेट सूची को टोल बूथों पर लगा दिया गया है। जिससे वह पूरी जानकारी लें सकें।