Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान

27
Tour And Travels

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से राजभवन के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उनके घर पहुँच कर सम्मान किया। राज्यपाल श्री पटेल के प्रतिनिधि के रूप में राजभवन के अधिकारी भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मोहम्मद जमीर, श्रीमती सावित्री देवी वर्मा, श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी एवं श्रीमती नारायणी देवी के घर पहुँचे और उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई तथा उपहार भेंट किए। अधिकारियों ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हबीब नज़र की पत्नी श्रीमती फिरोज़ जहां और स्व. श्री मोहम्मद मुख्तार खान की पत्नी श्रीमती अख्त़र जहां का सम्मान उनके निवास पर किया।