Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह भाजपा में शामिल, इस्तीफे में कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप

81
Tour And Travels

नई दिल्ली, 18जनवरी। पंजाब कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मनप्रीत सिंह बादल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित विभिन्न नेताओं की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। बता दें कि कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जिस दिन अपनी छह दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा समाप्त की उस दिन ही मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शरीक हो गए। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में धन्यवाद देते हुए यह आरोप लगाया कि कांग्रेस की पंजाब इकाई गुटबाजी का समर्थन करती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जारी इस्तीफे पत्र में मनप्रीत सिंह बादल ने कहा, ‘यह बहुत दुख के साथ है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक आधिकारिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देने के लिए लिख रहा हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने सात साल पहले आपकी पार्टी में पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब का विलय किया था। मैंने ऐसा बड़ी आशा और एक समृद्ध इतिहास वाले संगठन में एकीकृत होने की उम्मीद के साथ किया कि ये मुझे अपनी क्षमता के अनुसार पंजाब के लोगों और उसके हितों की सेवा करने की अनुमति देगा। शुरुआती उत्साह ने धीरे-धीरे निराशाजनक मोहभंग का रास्ता दिखाया। मनप्रीत के राज्य पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ कथित तौर पर अच्छे संबंध नहीं थे। पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल जनवरी 2016 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।