Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सलूंबर वन रेंज में वन विभाग ने पकड़े दो पैंथर

28
Tour And Travels

उदयपुर

सलूंबर वन रेंज में वन विभाग को दोहरी सफलता मिली है। दो दिनों के भीतर क्षेत्र में दो पैंथर पिंजरे में कैद हो गए। ये दोनों पैंथर शिकार के फेर में खुद ही वन विभाग के जाल में फंस गए।

क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि कल्याणा कला और आसपास के गांवों में पैंथर का मूवमेंट काफी समय से देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसे कई बार कैमरे में भी कैद किया। पैंथर लगातार मवेशियों का शिकार कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई और पिंजरा लगाया। मंगलवार रात पैंथर शिकार की तलाश में पहुंचा। पिंजरे में पहले से ही एक बकरा बांधा गया था। बकरे को देखते ही पैंथर ने उस पर झपट्टा मारा और पिंजरे में कैद हो गया।

दूसरे मामले में सलूंबर के थड़ा गांव में भी एक पैंथर पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार ओंकारपुरी गोस्वामी के बाड़े में एक सप्ताह से पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिससे ग्रामीण भयभीत थे। वन विभाग ने मंगलवार शाम को पिंजरा लगाया और बुधवार तड़के पैंथर शिकार की तलाश में वहां पहुंचा और पिंजरे में फंस गया।

अब वन विभाग की टीम दोनों पैंथरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रही है।  वन विभाग की इस सफलता से स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा बनी रहेगी।