Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सिंहभूम में नक्सलियों के गुप्त गोदाम से विस्फोटक बरामद, पांच IED निष्क्रिय

29
Tour And Travels

चाईबासा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र से रविवार को बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए, जिनमें पांच आईईडी भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को टोंटो थाना क्षेत्र के रुतागुट्टू गांव के पास नक्सलियों का गुप्त गोदाम मिला। एसपी ने बताया कि पांच आईईडी, दो डेटोनेटर, जिलेटिन की 18छड़ें, चार-पांच किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट ईंधन तेल, दो प्रेशर कुकर, एक टिफिन बॉक्स और पांच स्टील कंटेनर जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।