Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर EOW का छापा, दफ्तर में भी जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

55
Tour And Travels

भोपाल/सीहोर

 मध्यप्रदेश में आर्थिक अपराध अन्वेशन ब्यूरो यानी EOW राजधानी भोपाल और सीहोर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट के दफ्तर और सीहोर रो़ड स्थित फैक्ट्री में दबिश दी है। कुल 5 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि यहां से फर्जी तरीके से डेयरी फूड प्रोडक्ट को विदेश भेजा रहा था।

 EOW की एक टीम ने सीहोर जिले के ग्राम पिपलियामीरा स्थित इसी कंपनी के फैक्ट्री में दबिश दी है। यहां 20 से अधिक अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इसके मालिक के घर भी अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है। कुछ दिन पहले इस फैक्ट्री की सील किया गया था।

बता दें कि सीहोर गायत्री पनीर फैक्ट्री में दूध से कई तरह की चीजें बनती है। फैक्ट्री में आइसक्रीम, दूध, पनीर के साथ-साथ कई तरह की चीजें बनती है। इतना ही नहीं इसे विदेशों तक भेजा जाता है।

पहले भी विवादों में रही है कंपनी
यह कंपनी पिछले दो-ढाई वर्ष से विवादों में रही है। जनवरी 2022 में मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने मानक पूरा नहीं करने के कारण कारखाने को बंद करने के निर्देश दिए थे। दूषित पानी का निपटान ठीक से नहीं होने और इस पानी के उपचार के लिए परिसर के बाहर प्लांट नहीं बनाने के लिए मंडल ने यह कार्रवाई की थी। इसके बाद मार्च 2022 में पाइप लाइन बिछाने के लिए दो किमी तक सड़क खोदने के कारण सीहोर कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जून 2022 में आयकर विभाग की टीम ने भी छापा मारा था। इसके बाद मार्च 2023 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर में पाम आइल की मिलावट के संदेह में छापामार कार्रवाई की। यहां कोलकाता से आया पाम आइल से भरा टैंकर जब्त किया गया था।