Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

डोनर मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ’उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की नारी शक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया

7,340
Tour And Travels

पूरा देश आज 8 मार्च को ’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मना रहा है। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर मंत्रालय) ने सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध गतिविधियों की एक श्रृंखला और ऑफलाइन गतिविधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OAFH.jpg

अभियान की शुरुआत डोनर मंत्रालय की महिला कर्मियों और एनईसी और एनईआरसीआरएमएस सहित उसके सहयोगी संगठनों के ग्रीटिंग पोस्टर और स्निपेट के साथ हुई। छोटे वीडियो स्निपेट में महिला कार्यबल की मूल भाषाओं में ’महिला दिवस की शुभकामना का संदेश था। डोनर मंत्रालय की टीम और भारत सरकार के विभिन्न अन्य विभागों ने भी विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025UKQ.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003LTZ7.jpg

 

आज महिला दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण ’वर्चुअल टाउन हॉल’ बैठक थी जिसमें डोनर मंत्रालय, एनईसी, एनईआरसीआरएमएस और इसके सहयोगी विभागों के अधिकारी शामिल थे। समापन वक्तव्य सचिव, एनईसी, श्री के. मूसा चलई ने दिया। टाउन हॉल मीटिंग में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की दिशा में ’महिला कार्यबल’ के प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया और उनकी पहचान की गई।
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004UBQZ.jpg

डोनर मंत्रालय के सोशल चैनलों पर ’थैंक यू नारी शक्ति ऑफ नॉर्थ ईस्ट’ विषय के साथ एक सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। इस अभियान ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र से हमारी नारी शक्ति की महान उपलब्धियों का उत्सव मनाया।

महिला दिवस के लिए अभियान ’उत्तर-पूर्व की नारी शक्ति’ को आधिकारिक तौर पर डोनर मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनलों पर केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी द्वारा 4 मार्च को लांच किया गया था। इसके बाद राज्यमंत्री श्री बी.एल. वर्मा का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश था। डोनर मंत्रालय के अधिकारियों के लिए ’द पॉवर ऑफ़ नारी शक्ति’ विषय पर एक नारा या आदर्श वाक्य लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://fb.watch/bCGP78Y5e7/

https://fb.watch/bCGQpPBo7Q/

https://fb.watch/bCGRG_HxYM/