Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पांच राष्ट्रों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति के समक्ष अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

130
Tour And Travels

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (26 अक्टूबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में युगांडा के उच्चायुक्त और वियतनाम, ईरान, स्वीडन तथा बेल्जियम के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिक हैं:

  1. महामहिम सुश्री जॉयस काकुरामत्सी किकाफुंडा, उच्चायुक्त, युगांडा गणराज्य
  2. महामहिम श्री गुयेन थान हे, राजदूत, वियतनाम समाजवादी गणराज्य
  3. महामहिम डॉ. इराज इलाही, राजदूत, ईरान इस्लामिक गणराज्य
  4. महामहिम श्री जान थेसलेफ, राजदूत, स्वीडन
  5. महामहिम श्री दिदियर वांडरहेसेल्ट, राजदूत, किंगडम ऑफ बेल्जियम