Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

‘बिग बॉस 18’ में टाइम गॉड टास्क के लिए दिग्विजय और रजत के बीच हाथापाई

52
Tour And Travels

मुंबई

'बिग बॉस 18' का आगामी एपिसोड हाई-ऑक्टेन ड्रामा से भरा रहने वाला है क्योंकि टाइम गॉड टास्क के दौरान दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच लड़ाई हो जाती है। हाल ही में जारी प्रोमो में उनके बीच के टकराव को दिखाया गया है, जिससे दर्शकों के बीच प्रत्याशा बढ़ गई है। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को टाइम गॉड चुनते देखा गया और टास्क में वे काफी अक्रामक हो गए। टास्क के दौरान, रजत गलती से दिग्विजय के डोमिनोज सेटअप को बिगाड़ देते हैं, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ जाता है।

निराश होकर, दिग्विजय ने रजत से कहा, 'तुम मुझे क्यों मार रहे हो? पागल हो गया है क्या?' मामला तब और बढ़ गया जब दिग्विजय ने रजत को उन्हें धक्का नहीं देने के लिए कहा। चेतावनी के बावजूद रजत ने दिग्विजय को धक्का दे दिया, जिससे तीखी नोकझोंक हुई। यह झगड़ा घर के भीतर बढ़ते तनाव और तगड़े कॉम्पटिशन को दिखा रहा है।

रजत और दिग्विजय की लड़ाई
इस लड़ाई के अलावा एपिसोड में नॉमिनेशन से जुड़ा टास्क भी आया। शिल्पा शिरोडकर को झटका तब लगा जब ईशा सिंह ने उन्हें नॉमिनेट होने से बचाने से इनकार कर दिया। इस फैसले से कई लोगों को झटका लगा, खासकर तब जब शिल्पा ने पहले ईशा को टाइम गॉड बनने में मदद की थी।

करणवीर ने शिल्पा को दी सलाह
शिल्पा के करीबी करणवीर मेहरा ने उनसे बात भी की। वह उन्हें सोच-समझकर कुछ भी करने की सलाह देते हैं और कहते हैं, 'आप बेटी-बेटी बोलके सर खाएंगे। तुम्हें क्या लग रहा है यहां गधे आए हुए हैं सब? जागो! कब जागोगे भाई? वो लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं अपने दोस्त को बचाने के लिए। तुम्हें फेयर होना है एक सेकेंड के लिए।'

घर में बढ़ रहा तनाव
जैसे-जैसे घर में तनाव बढ़ रहा है, हर किसी के असली चेहरे सामने आ रहे हैं। दिग्विजय और रजत के बीच झड़प और घर में नॉमिनेशन के साथ, बिग बॉस 18 एक और मजेदार एपिसोड देने के लिए तैयार है, जो फैंस को उनकी सीटों से जोड़े रखेगा।