Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

देवास : सुपर मार्केट में भीषण आग, 10 दुकानें आईं चपेट में, लाखों का माल हुआ ख़ाक

40
Tour And Travels

देवास
 देवास के जवाहर चौक स्थित सुपर मार्केट में देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में मार्केट के अंदर स्थित कपड़े की करीब 8-10 दुकाने चपेट में आ गईं। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम और बैंक नोट प्रेस की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

करीब 10 से 12 गाड़‍ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के चलते कपड़े की 3 दुकानों में सबकुछ जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि आग के चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।