Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

29
Tour And Travels

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात अर्थशास्त्री, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि उनकी विद्वत्ता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजन एवं प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।