Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दिल्ली में कोरोना से मौत के मामलों में आई कमी

54
Tour And Travels

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मौत के मामलों में कुछ कमी देखने को मिली है लेकिन नए मरीजों का आंकड़ा अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 हजार 953 नए मामले आये और 338 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली सरकार द्वारा बुधवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 338 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है जबकि मंगलवार को 448 लोगों की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी। हालांकि कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कुछ बढ़ोतरी हुई है। वहीं पाजिटिविटी दर 26.73 रही जबकि बीते दिन ये दर 29.56 की थी। वहीं कोरोना से ठीक होकर 18 हजार 788 लोग वापस अपने घर जा चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के कारण दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी अपने स्तर पर व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं। उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिये हैं।