Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दिल्ली एमसीडी चुनाव: आज होगा 1,349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, शुरुआती रुझान में आप-बीजेपी में कांटे की टक्कर

123
Tour And Travels

नई दिल्ली, 7 दिसंबर।दिल्ली नगर निगम के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। 250 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले 1,349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होने जा रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों दलों का भी भविष्य दांव पर लगा हुआ है। सुबह 8 बजे से 42 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। सभी वार्डों में मतगणना के 5 से 10 राउंड होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के बाद तक लगभग दिल्ली की मिनी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस इस फाइट से बाहर नजर आ रही है। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। दिल्ली चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए राजधानी में कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था।

ये मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में बनाए गए हैं।