Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दिल्ली सरकार लाई नई स्कीम, सीएम केजरीवाल ने बिजली बिल उपयोग करने के साथ बताया कमाई करने का तरीका

125
Tour And Travels

नई दिल्ली, 30जनवरी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने राजधानी में सोलर पॉलिसी 2024 को लेकर इसके बारे में लोगों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा प्लान बताया।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने 2016 में सोलर पॉलिसी पास की थी। पूरे देश में इसे सबसे प्रोग्रेसिव सोलर पॉलिसी मानी गई। इसने ही सोलर पॉवर की बुनियाद रखी। दिल्ली सरकार ने नई सोलर पॉलिसी 2024 लागू की है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति, सौर नीति 2024 जारी की है। अब तक 2016 की नीति लागू थी, यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 तक आधी यूनिट और उससे ऊपर का पूरा बिल वसूला जाता है। नई सोलर नीति के तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल शून्य होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें। इससे आप हर महीने 700-900 रुपए कमा सकते हैं। जो लोग सोलर पैनल पर खर्च करेंगे, उनको 4 साल में रिटर्न मिल जाएगा।