Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दिल्ली सरकार का ग्रुप B-C कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, बोनस देने का किया ऐलान

146
Tour And Travels

नई दिल्ली,6नवंबर। दिवाली से पहले केजरीवाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arwind Kejriwal) ने आज, 6 नवंबर को घोषणा की है कि दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रूपये का बोनस देगी. इस के साथ ही सीएम केजरीवाल ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं.

डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, कि दिल्ली सराकर ने पिछले 8 सालों में जितने शानदार काम किए हैं, इनमें दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी कड़ी मेहनत की बदौलत हम दिल्ली को सपनों का शहर बनाने में कामयाब हुए हैं. यह महीना त्योहारों का महीना है और त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गैजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस देंगे.

बता दें कुछ दिनों पहले ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों को भी दिवाली का बड़ा गिफ्ट दिया था. उन्होनें कहा था, आज दिल्ली नगर निगम में 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव आम आदमी पार्टी ने पास करा दिया है. हमने जो वादा किया था वो पूरा किया. दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफे के लिए पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई. मन लगाकर दिल्ली के लोगों की सेवा कीजिए, हम मिलकर दिल्ली को एक साफ-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे.

दरअसल, दिल्ली नगर निगम के 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास हुआ था. इसके बाद इन कर्मचारियों को भी साल 2024 से पक्का माना जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफे के लिए पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई.