Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दलबदल : भाजपा के पूर्व सांसद को कमलनाथ ने कांग्रेस में शामिल कराया

196
Tour And Travels

भोपाल, 21सितंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा दल बदल को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। जबकि 2019 में इसी दलबदल के कारण कमलनाथ की कांग्रेस सरकार का पतन हो गया था।

अब फिर से कांग्रेस द्वारा दलबदल का सिलसिला तेजी से किया जा रहा है। कभी कांग्रेस भाजपा के खिलाफ सेंध लगा रही है, और कभी भाजपा कांग्रेस के किले को खदेड़ रही है। इसी दौरान, बुधवार को फिर से कांग्रेस ने महाकौशल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

बालाघाट के प्रमुख भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को बुधवार को PCC में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।