Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

न्यू जर्सी में घर में मिली भारतीय मूल परिवार के चार सदस्यों की लाश, पुलिस की पड़ताल जारी

186
Tour And Travels

न्यूयॉर्क ,6अक्टूबर। न्यू जर्सी में भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए हैं। काउंटी अभियोजक योलान्डा सिस्कोन ने कहा कि प्लेन्सबोरो में उनकी हालत के बारे में पता करने पुलिस धवार शाम को उनके घर गई और उन्हें मृत पाया। उन्होंने मृतकों की पहचान 43 वर्षीय तेज प्रताप सिंह, 42 वर्षीय सोनल परिहार, उनके 10 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी के रूप में की।

डेली वॉयस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्लेन्सबोरो के मेयर पीटर कैंटू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे कम्युनिटी में जो हुआ वह समझ से परे है।

उन्होंने कहा, हम इस घटना से दुखी हैं। डब्ल्यूएबीसी टीवी ने बताया कि कानून प्रवर्तन सूत्रों, जिनकी पहचान नहीं की गई, ने कहा कि उस व्यक्ति ने अपने परिवार को मार डाला और फिर खुद को मार डाला।

घर के बाहर इकट्ठा हुए परिवार के सदस्यों ने डब्ल्यूसीबीएस टीवी को बताया कि माता-पिता एक खुशहाल कपल थे और जो कुछ हुआ उस पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है। दोनों इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करते थे, उनमें से एक ह्यूमन रिसोर्सेज में था।