Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

साइबर सेल ने IPL की अवैध स्ट्रीमिंग मामले में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को भेजा समन

175
Tour And Travels

नई दिल्ली, 25अप्रैल। आईपीएल 2024 का खुमार छाया हुआ है। क्रिकेट के दीवाने अपनी फेवरेट टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच कई वेबसाइट्स पर आईपीएल की अवैध स्ट्रीमिंग का मामला सामने आया है। इस केस में हाल ही में संजय दत्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वहीं, अब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

आईपीएल की अवैध स्ट्रीमिंग का मामला पहले ही दिल्ली के उच्च न्यायालय में चल रहा है। वहीं, अब इसमें फिल्मी सितारों का नाम भी जुड़ गया है।

दरअसल, महाराष्ट्र साइबर फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग मामले में वायाकॉम को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था। पुलिस ने इस मामले में अब तमन्ना भाटिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि तमन्ना से पहले भी इस मामले में कई अभिनेताओं से पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है।