Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मनी लॉन्ड्रिंग मामला में उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई के करीबी पर कसा शिकंजा, ईडी ने किया तलब

75
Tour And Travels

नई दिल्ली, 26 मार्च। उद्धव ठाकरे गुट के नेता अनिल देसाई के करीबी दिनेश बोभाटे पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसा है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिनेश बोभाटे को तलब किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि दिनेश बोभाटे को इस सप्ताह ईडी के समक्ष मौजूद रहने को कहा गया है। बता दें कि बीते दिनों दिनेश बोभाटे के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसके बाद ED ने भी एक केस दर्ज किया था।