Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कोरोना संक्रमण से ठीक होते ही मालदीव वेकेशन पर निकले रणबीर और आलिया

52
Tour And Travels

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों ने कोरोना की जंग जीती है। अब यह खबर सामने आई है कि कोरोना से ठीक होते ही बॉलीवुड का यह फेमस लव बर्ड साथ में कुछ दिन वेकेशन एंज्वॉय करने लिए निकला है। रिपोर्ट्स के अनुसार देश में फैले कोरोना महामारी के बीच दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से चल रही है और दोनों की शादी को लेकर भी कई बार ख़बरें सामने आई हैं। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा आलिया फिल्म गंगूबाई काठीवाड़ी और ‘आरआरआर’ में भी नजर आयेंगी। रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र के अलावा ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे।