Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कोरोनाः ब्रिटेन ने भारतीयों को रेड लिस्ट में डाला, प्रवेश पर प्रतिबंध

47
Tour And Travels

लंदन, 20 अप्रैल (हि. स.)। भारत में बेतहाशा कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट में डालते हुए भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अगले आदेश तक ये रोक जारी रहेगी।

हालांकि भारत से उन लोगों को प्रवेश पर रोक नहीं है, जिनके पास यूके या फिर आयरिश नागरिकता है। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने सोमवार को ही भारत के अपने प्रस्तावित दौरे को रद्द किया था। इसके बाद अब सरकार ने भारत को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है। भारत से पहले ब्रिटेन की ओर से पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों को रेड लिस्ट में डाला गया है, जहां कोरोना के केसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि भारत को रेड लिस्ट में डाला जा रहा है। इसके तहत भारतीयों की ब्रिटेन में एंट्री पर रोक होगी। हालांकि यूके और आयरिश नागरिकता वाले लोगों की एंट्री पर रोक नहीं होगी। लेकिन ऐसे लोगों को सरकार की ओर से तय किए गए क्वारेंटाइन होटलों में 10 दिनों तक रहना होगा।

आइसोलेशन की इस अवधि को पूरा करने के बाद ही ये लोग अपने घरों की ओर जा सकेंगे। बता दें कि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी भारत का दौरा रद्द कर चुके हैं। उन्होंने दूसरी बार अपना भारत दौरा कैंसल किया है। इससे पहले वह रिपब्लिक डे परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों के चलते उन्होंने अपने भारत दौरे को टाल दिया था।