Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया, दिल्ली बुलाए लीडर

46
Tour And Travels

चंडीगढ़
पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 13 मार्च को दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें पंजाब कांग्रेस के करीब 35 वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह बैठकऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में शुरू होगी, जिसमें पंजाब कांग्रेस की अगली रणनीति और गुटबाजी खत्म करने पर गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है।

इस मीटिंग में प्रताप सिंह बाजवा, राजिंदर कौर भट्टल, शमशेर सिंह दुल्लो, राणा के.पी. सिंह और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा जैसे बड़े नेता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस में दोहरी राजनीति करने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि पार्टी में अभी भी 30 प्रतिशत नेता भाजपा से संबंधित हैं।