Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी की तीसरी सूची, यहां देखें 43 उम्मीदवारों के नाम

144
Tour And Travels

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में आए पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को टिकट मिला है. 43 उम्मीदवारों की जारी की तीसरी सूची में कोलार विधानसभा क्षेत्र से के जी मंजूनाथ को भी टिकट दिया. अब उसे 58 सीटों पर उम्मीदवार और घोषित करने हैं. कर्नाटक की 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को आएगा.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है. इस सूची में कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी छोड़कर पार्टी में आए पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को भी जगह दी है. पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को अठानी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, कोलार विधानसभा क्षेत्र से कोथुर जी मंजूनाथ उसके उम्मीदवार होंगे. उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया इस विधानसभा चुनाव में वरुणा के साथ इस क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. उनका नाम वरुणा विधानसभा क्षेत्र से घोषित हो चुका है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को अथानी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. बीते 6 अप्रैल को जारी कांग्रेस की दूसरी सूची में उसके 41 उम्मीदवार शामिल थे और एक प्रत्याशी सर्वोदय कर्नाटक पार्टी का था. सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मेलुकोट विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था.