एससी-एसटी- ओबीसी के आरक्षण पर है कांग्रेस की बुरी नज़र: अनुराग ठाकुर
पाकिस्तान प्रेम में भारत के परमाणु हथियार ख़त्म करना कांग्रेस की मंशा: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 15मई।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी व उसके सहयोगी दलों द्वारा पाकिस्तान प्रेम में भारत के परमाणु हथियार नष्ट करने की मंशा रखने व पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की तारीफ़ करने को कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया है।
राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला जितना मर्जी पाकिस्तान का गुणगान कर लें, लेकिन यह 100% सच है कि आज का भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है और एयर स्ट्राइक करता है। यह वही लोग हैं जो कहते थे कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 कोई नहीं हटा सकता, खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन मोदी जी ने धारा 370 भी हटाया और आज कश्मीर में अमन, चैन और शांति के साथ-साथ विकास हो रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो पहले कभी कश्मीर नहीं जाते थे, आज वहां छुट्टियां मनाते हैं और एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकते हैं। आज कश्मीर में आतंकी घटनाओं से होने वाली नागरिक और सैन्य मृत्यु दर में क्रमश 81% और 50% तक की कमी आई है। आज कश्मीर से पत्थरबाजी गायब है, अलगाववाद और आतंकवाद में भारी कमी आई है। आज जम्मू कश्मीर में 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक जा रहे हैं। आज कश्मीर से चंद परिवारों की लूट खत्म हुई है इसलिए उन्हें बुरा लग रहा है। यह एक तरफ कश्मीर में लोकतंत्र को कुचलते थे और दूसरी तरफ से कश्मीरियों को लूटते थे”
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, ” राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा लोगों में भय और भ्रम फैलाते फिर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी एससी-एसटी और ओबीसी विरोधी है और संविधान को खत्म कर देगी। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में एससी एसटी और ओबीसी भाइयों बहनों का पांच प्रतिशत आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने का काम किया है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या चुनाव बाद वे हिमाचल में भी तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के समान एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देने वाले हैं? क्योंकि जीत के बाद यहां के कांग्रेस नेता कह चुके हैं कि हमने 97% हिंदुओं को हराकर सरकार बनाई है। मनमोहन सिंह तो खुलेआम कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमान का है। कांग्रेस से एक नेता ने तो यह तक कह दिया कि जिसकी दो बीवियां है उसे दुगना पैसा मिलेगा। यही नहीं, आजादी से लेकर मनमोहन सिंह के कार्यकाल तक कांग्रेस ने 62 बार संविधान को बदला है। इन्होंने तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीते जी उन्हें अपमानित और प्रताड़ित किया। आज इनके बड़े नेता कहते हैं कि हिंदुओं की संपत्ति छीनकर अपने वोट बैंक में बांट देंगे। लेकिन जब तक मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी इस देश में है हम यह कभी भी होने नहीं देंगे। हमारे एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों बहनों का हक कोई नहीं छीन सकता। हिंदुओं की संपत्ति सिर्फ हिंदुओं की है।”